• 27/01/2024

Lok Sabha Election 2024: यूपी में सपा ने सीट बंटवारे का किया ऐलान, कांग्रेस को दी इतनीं सीटें, पार्टी में नाराजगी!

Lok Sabha Election 2024: यूपी में सपा ने सीट बंटवारे का किया ऐलान, कांग्रेस को दी इतनीं सीटें, पार्टी में नाराजगी!
Spread the love

यूपी और पंजाब में इंडिया घटक दलों से मिली निराशा के बाद यूपी से कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर है। यूपी में अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऐलान किया है। हालांकि कांग्रेस 11 सीटों पर खुश नहीं है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा> ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।’

समाजवादी पार्टी के ऐलान के बाद प्रदेश कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जताते हुए एकतरफा फैसला बताया है। और कहा है कि वे इससे सहमत नहीं हैं। जयराम रमेश ने अखिलेश यादव की एक्स पर डाली गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उऩ्होंने कहा कि बातचीत अभी भी जारी है। तस्वीर साफ होने के बाद हम घोषणा करेंगे।

पीसीसी अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी जानकारी में अभी बातचीत जारी है। हमारी राष्ट्रीय कमेटी इस पर बात कर रही है। मुकुल वासनिक के नेतृत्व में जो कमेटी है, उसकी समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर्स के साथ अभी बातचीत चल रही है। 11 सीटों को लेकर हुए समझौते की बात की अभी जानकारी में नहीं है। अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…