• 28/01/2024

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में फर्जी IAS बनकर पहुंचा युवक, हुआ कुछ ऐसा कि चढ़ गया पुलिस के हत्थे

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में फर्जी IAS बनकर पहुंचा युवक, हुआ कुछ ऐसा कि चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Spread the love

छत्तीसगढ़ में बागेश्वधार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में एक युवक आईएएस अफसर बनकर पहुंच गया। फर्जी आईएएस बना युवक धीरेंद्र कृश्ण शास्त्री के कार्यक्र में सेवादार भी बन गया। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद ने उसकी पोल खोल कर रख दी। मामले में पुलिस ने फर्जी आईएएस बने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गुढ़ियारी इलाके में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा और दिव्य दरबार का आयोजन किया गया था। धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की आस में छत्तीसगढ़ सहित देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बताया जा रहा है कि 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे मंजूनाथ नाम का एक युवक आयोजन स्थल पहुंचा। उसने अपना परिचय ट्रेनी आईएएस अफसर के रुप में दिया।

आईएएस अफसर बने युवक ने कार्यक्रम में वालेंटियर बनकर सेवा करने की इच्छा जताई। आयोजक कथित ट्रेनी अफसर की बातों में आ गए और उसे सेवादार का परिचय पत्र बनाकर दे दिया। इसके साथ ही एक होटल में उसके ठहरने का भी इंतजाम कर दिया।

लेकिन अगले दिन 24 जनवरी को वह धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर जाने लगा। जब उसे सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो उसकी उनसे बहस होने लगी। यह देख आयोजकों को उस पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ करना शुरु कर दिया। जिस पर युवक ने उन्हें सच बता दिया कि वह आईएएस नहीं और धीरेंद्र शास्त्री से मिलना चाहता है, इसलिए वह फर्जी ट्रेनी आईएएस बना।

जिसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। आयोजकों ने गुढ़ियारी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने फर्जी ट्रेनी आईएएस मंजूनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…