• 28/01/2024

6 की मौत: ड्राइवर को ड्राइविंग के दौरान आ गई नींद, कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत

6 की मौत: ड्राइवर को ड्राइविंग के दौरान आ गई नींद, कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत
Spread the love

तमिलनाडु में कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार तड़के सिंगलीपट्टी और पुनैय्यापुरम के बीच हुआ।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तड़के 3ः30 बजे के आसपास कार के ड्राइवर को नींद आ गई। जिसकी वजह से कार की सीमेंट भरकर केरल की ओर रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

कार में 6 लोग सवार थे जिसमें कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 1 की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों में वेल मनोज, कार्तिक, सुब्रमणि, पोथिराज और मनोहरन की मौत हो गई। मृतक दक्षिण तमिलनाडु के कुटरालम के बताए जा रहे हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी से सभी शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए तिरुनेलवेली के सरकारी अस्पताल भेजा गया।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…