• 30/01/2024

पूर्व प्रधानमंत्री को कोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले में 10 साल की हुई जेल

पूर्व प्रधानमंत्री को कोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले में 10 साल की हुई जेल
Spread the love

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. मंगलवार 30 जनवरी को कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साइफर केस (Cipher Case) मे ये फैसला आया है। इमरान के अलावा पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी केस में दोषी पाए गए थे। कोर्ट ने उन्हें भी 10 साल कैद की सजा सुनाई है। ऑफीशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गठित स्पेशल कोर्ट ने दोनों नेताओं के खिलाफ यह फैसला दिया है।

कोर्ट का यह फैसला पाकिस्तान में 8 फरवरी से होने वाले आम चुनाव से पहले आया है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) भी चुनावी मैदान में है।

क्या है मामला

साइफर मामला पाकिस्तान के सीक्रेट डेमोक्रेटिक डॉक्यूमेंट्स के लीक होने से जुड़ा है। इमरान और शाह महमूद दोनों पर ही पाकिस्तान के सीक्रेट डेमोक्रेटिक डॉक्यूमेंट्स को लीक करने का आरोप है।

इससे पहले देश की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को जमानत दी थी। लेकिन अन्य मामलों की वजह से उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया था।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…