• 30/01/2024

राम मंदिर के लिए ये कंपनी दे रही मुफ्त फ्लाइट और बस की टिकट, पढ़े पूरी खबर

राम मंदिर के लिए ये कंपनी दे रही मुफ्त फ्लाइट और बस की टिकट, पढ़े पूरी खबर
Spread the love

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। देश के कोने-कोने से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। अगर आप भी रामलला का दर्शन करना चाहते हैं वो भी मुफ्त हवाई या फिर बस यात्रा के द्वारा, तो यह खबर आपके लिए ही है।

पेटीएम (Paytm) राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या की यात्रा करने वाले लोगों को 100 फीसदी तक कैशबैक दे रही है। इसका लाभ उठाने के लिए आपको Paytm से 100 फीसदी तक कैशबैक देगा। जिससे आपकी यह यात्रा मुफ्त हो जाएगी।

इस कैशबैक आपको तभी मिलेगा जब Paytm के माध्यम से टिकट बुक कराया जाएगा। पेटीएम से विमान के लिए FLYAYODHYA प्रोमो कोड का प्रयोग करना होगा। वहीं बस बुक करने के लिए प्रोमोकोड BUSAYODHYA करना होगा।

हर दसवें आदमी को कैशबैक

पेटीएम ने बताया है कि वह हर दसवें ग्राहक को कैशबैक देगा। बस यात्रियों को पेटीएम 1 हजार रुपए से ऊपर का कैशबैक मिल सकता है और जो श्रद्धालु विमान का टिकट बुक करेंगे उनको 5 हजार रुपए से ज्यादा का कैशबैक मिल सकता है।

फ्री कैंसिलेशन भी

कंपनी ने कहा है कि अगर कोई अपनी यात्रा अचानक बदलता है तो टिकट रदद करने पर उसे कोई शुल्क नहीं देना होगा। उसका 100 फीसदी पैसा वापस दिया जाएगा। यह सुविधा बस और विमान दोनों के लिए होगी।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…