• 30/01/2024

CM हेमंत सोरेन लापता, एयरपोर्ट पर अलर्ट, घर से 36 लाख कैश और BMW जब्त

CM हेमंत सोरेन लापता, एयरपोर्ट पर अलर्ट, घर से 36 लाख कैश और BMW जब्त
Spread the love

कथित लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घिरते नजर आ रहे हैं। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सोरेन के दिल्ली शांति निकेतन स्थित घर सहित 3 ठिकानों पर छापा मारा। देर रात तक ईडी की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान ईडी की टीम को हेमंत सोरेन तो नहीं मिल अलबत्ता जांच एजेंसी ने उनकी BMW कार अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक ई़डी ने 36 लाख रुपये कैश और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

ईडी की टीम को हेमंत सोरेन न दिल्ली में मिले और न ही रांची में। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने उनके ड्राइवर से भी पूछताछ की लेकिन उनका पता नहीं चला। जिसके बाद जांच एजेंसी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हेमंत सोरेन को लेकर अलर्ट भेजा है।

दिल्ली आने के बाद से हेमंत सोरेन कहां हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। उनका चार्टेड प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा है। वहीं उनके स्टाफ के कई लोगों के फोन भी स्वीच ऑफ हैं।

इससे पहले ई़डी ने 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से रांची में उनके आवास पर पूछताछ की थी। जिसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें नया समन जारी किया था। जिसमें उनसे पूछा गया था कि वे पूछताछ के लिए 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच कब उपस्थित रहेंगे।

विधायकों को निर्देश

इधर मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश दिया है। झारखंड में जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस सत्तारुढ़ गठबंधन के सदस्य दल हैं।

सोरेने ने ED को लिखा पत्र

उधर हेमंत सोरेन ने ईडी को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा, “आप अच्छी तरह से जानते हैं कि विधानसभा का बजट सत्र 2 और 29 फरवरी 2024 के बीच है। पूर्व निर्धारित अन्य व्यस्तताओं के अलावा उसी की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। इन परिस्थितियों में 31 जनवरी 2024 को या उससे पहले एक और बयान दर्ज करने का आपका आग्रह दुर्भावनापूर्ण है। यह राज्य सरकार के कामकाज को बाधित करने और लोगों के एक निर्वाचित प्रतिनिधि को अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के आपके राजनीतिक एजेंडे को उजागर करता है।”

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…