• 03/02/2024

जिंदा हैं पूनम पाण्डेय, वीडियो शेयर कर बताया- क्यों फैलाई झूठी अफवाह

जिंदा हैं पूनम पाण्डेय, वीडियो शेयर कर बताया- क्यों फैलाई झूठी अफवाह
Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पाण्डेय की मौत की सनसनीखेज खबर ने सभी शॉक्ड कर दिया था। उनके इंस्टाग्राम में की गई पोस्ट में सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत का दावा किया गया था। उनकी पीआर टीम ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की थी। लेकिन आज उनकी मौत की खबर की असलियत से पर्दा उठ गया है। एक दिन पहले अपनी मौत की अफवाह उड़ाने वाली पूनम पाण्डेयअब  सामने आ गई हैं। उन्होंने इंस्टग्राम में वीडियो शयर कर अपने जिंंदा होने और सर्वाइकल कैंसर से मौत नहीं होने का खुलासा किया है।

पूनम पाण्डेय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुद के जिंदा होने की बात कहते हुए बताया कि उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर क्यों फैलाई।

उन्होने वीडियो के साथ ही एक लिखा हुआ नोट भी शेयर किया है। जिसमें उन्हंने कहा, ” मैं आप सभी के साथ कुछ जरूरी बात शेयर करना चाह रही हूं कि मैं यहां हूं, जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा, लेकिन दुख की बात ये है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जिन्हें इस बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी नहीं थीं। कुछ अन्य कैंसरों के उल्ट सर्वाइकल कैंसर से बचाव पॉसिबल है। बस इसके लिए एचपीवी वैक्सीन और जल्द डिटेक्शन टेस्ट मेन हैं। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। आइए क्रिटिकल अवेयरनेस के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में सूचित किया जाए। क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएं। आइए, मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को ख़त्म करने का प्रयास करें।”

मांगी माफी

पूनम पाण्डेय ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने और लोगों को आहत करने के लिए माफी भी मांगी है। उन्होंने लोगों में सर्वाइकल कैंसर की जागरुकता फैलाने के लिए मौत का नाटक करने की बात कही।

पूनम पाण्डेय की मौत की खबर पर कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि तक दे दी थी। अब सोशल मीडिया में इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट बता कर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…