• 09/02/2024

Video: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मच गई भगदड़

Video: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मच गई भगदड़
Spread the love

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। बोगी से धुआं उठते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में आरपीएफ की टीम फायर एक्सटिंग्यूशर लेकर पहुंची और आग पर काबू पाया।

घटना सुबह 7:30 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोचिंग डिपो से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी हुई। बोगियों के दरवाजे खुलते और यात्री उसमें सवार होते उससे पहले ही ट्रेन के एसी कोच एम-1 से धुआं उठने लगा। देखते-देखते धुआं  तेज हो गया और आग भभक उठी।

यह देखते ही स्टेशन में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तुरंत स्टेशन मास्टर समेत रेलवे का स्टाफ और आरपीएफ की टीम फायर एक्सटिंग्यूशर लेकर पहुंच गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। जिस बोगी में आग लगी थी। उसे अलग कर दिया गया। उस बोगी में मौजूद बेड रोल और सीट जलकर खाक हो गई।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की रैक से ही बिलासपुर-कोरबा ट्रेन चलाई जाती है। इसी के लिए ट्रेन कोचिंग डिपो से प्लेटफार्म लाई गई थी। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…