• 13/02/2024

सोनिया गांधी राजस्थान से जाएंगी राज्यसभा, प्रियंका इस सीट से कर सकती हैं सियासी सफर का आगाज़

सोनिया गांधी राजस्थान से जाएंगी राज्यसभा, प्रियंका इस सीट से कर सकती हैं सियासी सफर का आगाज़
Spread the love

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बल्कि उन्होंने राजस्थान के रास्ते देश के उच्च सदन राज्यसभा में जाने का फैसला लिया है। वे बुधवार को जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। राज्यसभा जाने वाली वे गांधी परिवार की दूसरी सदस्य हैं। उनसे पहले इंदिरा गांधी साल 1964 से 1967 के बीच राज्यसभा सांसद थीं।

सोनिया गांधी साल 2004 से गांधी परिवार की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली सीट रायबरेली से सांसद हैं। लेकिन इस दफा उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। ऐसे में अब कयास लगाए जाने लगा है कि इस सीट से प्रियंका गांधी अपने सियासी सफर का आगाज कर सकती हैं। प्रियंका गांधी ने अब तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है।

राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही है। ये सीटें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भूपेन्द्र सिंह और किरोड़ी लाल मीणा के स्थान पर खाली हो रही है। 27 फरवरी को राजस्थान में खाली हो रही इन तीनों सीटों पर चुनाव होना है।

आपको बता दें सोनिया गांधी साल 1999 में पहली बार अमेठी से लोकसभा सांसद चुनी गई थीं। उऩसे पहले इस सीट से उनके पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी चुनाव जीते थे। हालांकि साल 2004 से राहुल गांधी इस सीट से चुनाव लड़ने लगे और सोनिया गांधी रायबरेली सीट को चुना था।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…