• 16/02/2024

सोनिया गांधी के पास 88 किलो चांदी, 1 किलो सोना, इटली में मकान, जानें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के पास कितनी है संपत्ति

सोनिया गांधी के पास 88 किलो चांदी, 1 किलो सोना, इटली में मकान, जानें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के पास कितनी है संपत्ति
Spread the love

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी संपत्तियों का विवरण दिया। जिसमें उऩ्होंने बताया कि इटली के लुसियाना में उनका पैतृक मकान है। जिसमें उनके हिस्से की कीमत 26,83, 594 रुपए बताई है।

सोनिया को पित की प्रॉपर्टी में मिले अपने हिस्से से आय होती है। उन्होंने इससे होने वाली आय के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लायसेंस लिया है। सोनिया गांधी ने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास कुल 12.53 करोड़ की प्रॉपर्टी है। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद 5 साल में सोनिया गांधी के संपत्ति में 72 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। सोनिया गांधी के पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और आभूषण है।

सोनिया गांधी के पास 3 बीघा कृषि जमीन है, जिसकी कीमत 5,88 करोड़ रुपये है। साल 2019 लोकसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में सोनिया ने बताया था कि दिल्ली के पास डेरामांडी गांव में 3 बीघा और सुल्तानपुर महरौली में 12 बीघा 15 बिस्वा जमीन थी। दोनों जमीनों की कीमत उन्होंने 7.29 करोड़ बताई थी। सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अब जो शपथ पत्र दाखिल किया है उसमें 12 बीघा जमीन का जिक्र नहीं है।

रॉयल्टी से भी आय

सोनिया गांधी ने अपनी आय में सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी, बैंक एफडी का ब्याज, म्यूचुअल फंड का डिविडेंड, कैपिटल गेन और रॉयल्टी से प्राप्त होने वाली आय बताया है। सोनिया गांधी को किताबों की रॉयल्टी भी मिलती है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, पेंगुइन बुक इंडिया, आनंदा पब्लिशर्स, कांटिनेंटल प्रकाशन से उनका करार है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपये की रॉयल्टी मिलती है।

नेशनल हेराल्ड का भी जिक्र

सोनिया गांधी ने शपथ पत्र में अपने खिलाफ नेशनल हेराल्ड केस की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में धारा 420, 120 बी, 403, 406 के तहत मामला लंबित है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 फरवरी 2022 को ट्रायल कोर्ट की प्रक्रिया पर रोक लगा रखी है।

Related post

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 1.12 लाख से अधिक वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान, छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। कभी सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जियां बेचने वाले, चाय-नाश्ते की छोटी दुकान चलाने वाले या फिर फुटपाथ पर रोजी-रोटी…
दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

Spread the loveरायपुर। सीपीएमजी छत्तीसगढ़ अजय सिंह चौहान ने परिमंडल में दो सहायक डाक अधीक्षक (एएसपी) और 12 निरीक्षकों के तबादले किए…
फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल…

Spread the loveरायपुर। फिल्में और डॉक्युमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने…