• 16/02/2024

सोनिया गांधी के पास 88 किलो चांदी, 1 किलो सोना, इटली में मकान, जानें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के पास कितनी है संपत्ति

सोनिया गांधी के पास 88 किलो चांदी, 1 किलो सोना, इटली में मकान, जानें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के पास कितनी है संपत्ति
Spread the love

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी संपत्तियों का विवरण दिया। जिसमें उऩ्होंने बताया कि इटली के लुसियाना में उनका पैतृक मकान है। जिसमें उनके हिस्से की कीमत 26,83, 594 रुपए बताई है।

सोनिया को पित की प्रॉपर्टी में मिले अपने हिस्से से आय होती है। उन्होंने इससे होने वाली आय के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लायसेंस लिया है। सोनिया गांधी ने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास कुल 12.53 करोड़ की प्रॉपर्टी है। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद 5 साल में सोनिया गांधी के संपत्ति में 72 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। सोनिया गांधी के पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और आभूषण है।

सोनिया गांधी के पास 3 बीघा कृषि जमीन है, जिसकी कीमत 5,88 करोड़ रुपये है। साल 2019 लोकसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में सोनिया ने बताया था कि दिल्ली के पास डेरामांडी गांव में 3 बीघा और सुल्तानपुर महरौली में 12 बीघा 15 बिस्वा जमीन थी। दोनों जमीनों की कीमत उन्होंने 7.29 करोड़ बताई थी। सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अब जो शपथ पत्र दाखिल किया है उसमें 12 बीघा जमीन का जिक्र नहीं है।

रॉयल्टी से भी आय

सोनिया गांधी ने अपनी आय में सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी, बैंक एफडी का ब्याज, म्यूचुअल फंड का डिविडेंड, कैपिटल गेन और रॉयल्टी से प्राप्त होने वाली आय बताया है। सोनिया गांधी को किताबों की रॉयल्टी भी मिलती है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, पेंगुइन बुक इंडिया, आनंदा पब्लिशर्स, कांटिनेंटल प्रकाशन से उनका करार है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपये की रॉयल्टी मिलती है।

नेशनल हेराल्ड का भी जिक्र

सोनिया गांधी ने शपथ पत्र में अपने खिलाफ नेशनल हेराल्ड केस की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में धारा 420, 120 बी, 403, 406 के तहत मामला लंबित है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 फरवरी 2022 को ट्रायल कोर्ट की प्रक्रिया पर रोक लगा रखी है।

Related post

CGBSE Second Main Exam 2026 : CGBSE ने जारी की 10वीं-12वीं द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जाम

CGBSE Second Main Exam 2026 : CGBSE ने जारी…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा की समय-सारणी…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की नई सौगात दी, 73.53 लाख के उपकरण वितरित

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता…

Spread the loveराजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने जिला प्रशासन एवं सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा राजनांदगांव…
जन्मदिवस पर मौसमी फलों और लड्डू से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

जन्मदिवस पर मौसमी फलों और लड्डू से तौले गए…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ में क्षेत्रवासियों ने अनूठे अंदाज में उनका सम्मान किया।…