• 21/02/2024

बड़े नक्सलियों के होने की सूचना पर पहुंची फोर्स पर हमला, मुठभेड़ में कई माओवादी घायल

बड़े नक्सलियों के होने की सूचना पर पहुंची फोर्स पर हमला, मुठभेड़ में कई माओवादी घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा और बीजापुर पुलिस की संयुक्त टीम बुधवार को गंगालूर के पीडिया जंगल में सर्चिंग पर निकली थी। उसी दौरान वहां पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। नक्सलियों की गोलीबारी का जवाब देते हुए फोर्स के जवानों ने भी मोर्च संभाल लिया। दोनों तरफ से लगातार गोली-बारी हो रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कई बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद दोनों जिलों की संयुक्त फोर्स को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। इस ऑपरेशन में कई माओवादियों के घायल होने का भी दावा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 351 साल बाद हिन्दू आचार संहिता तैयार, महाकुंभ मे लगेगी मुहर, जानें क्या है

Related post

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…
महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन…

Spread the love महिलाओं को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ  महिला सशक्तिकरण, रोजगार, पर्यटन, उद्योग और सुशासन के विजन को मुख्यमंत्री…