• 24/02/2024

छत्तीसगढ़ में 34427 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत, PM मोदी बोले- अन्नदाताओं को उर्जादाता बनाएंगे

छत्तीसगढ़ में 34427 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत, PM मोदी बोले- अन्नदाताओं को उर्जादाता बनाएंगे
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 34 हजार 427 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ स्कूल शिक्षा बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी उपस्थित थे।

इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में आप सभी ने हमें आशीर्वाद दिया है। आज इस आयोजन से इस बात की पुष्टि हो रही है कि हमने बनाया है हम ही संवारेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ की नींव आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत होगी। नारी सशक्तिकरण से मजबूत होगी। आज लगभग 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण हुआ। बिजली, सोलर, कोयला, कनेक्टिविटी से जुड़े परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ को आर्थिक मजबूती मिलेगी। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। मैं इसके लिए छत्तीगढ़वासियों को बधाई देता हुूं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर सर्जिकल स्ट्राइक, शीर्ष कमांडर सहित जैश-अल-अदल के कई आतंकी ढेर 

पीएम मोदी ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बहुत बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट लगाया गया है। इसमें रात को भी बिजली मिलेगी। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पावर से देश के लोगों को बिजली देने व बिजली बिल जीरो करने की भी है। मोदी हर घर को सूर्य घर बनाना चाहता हैं। हमने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। एक करोड़ परिवार इसमें शामिल हैं। सौर पैनल लगाने के लिए सरकार मदद देगी। सीधे खाते में पैसा आएगा। 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। ज्यादा बिजली होने पर सरकार खरीदेगी। इससे परिवारों को हजारों रुपये की आय होगी। छोटे-छोटे सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार मदद देगी।

परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से आगे कांग्रेस की सोच नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार ने घर बनाने में रोड़ा अटकाया। हमने 18 लाख आवास मंजूर किए हैं। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआइ से होगी। इसलिए हम जो कहते हैं वह पूरा करते हैं। मोदी की गारंटी यानि गारंटी के पूरा होने की गारंटी छत्तीसगढ़ को विकसित होने के लिए जो कुछ भी चाहिए वह छत्तीसढ़ में पहले भी था। आज भी है, लेकिन आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय से शासन किया। उनकी सोच ही बड़ी नहीं थी। उन्होंने पांच वर्ष राजनीतिक लाभ लेने के लिए सोचते हैं। कांग्रेस सरकार बनाती रही, लेकिन भारत का भविष्य नहीं बनाया। आज भी कांग्रेस की राजनीति की दिशा और दशा यही हैं। कांग्रेस परिवार, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से आगे सोच ही नहीं पाती। जो सिर्फ अपने परिवारों के लिए काम करते हैं वह आपके परिवारों के लिए कभी नहीं सोच सकते हैं। लेकिन मोदी के लिए तो आप सब आप ही मोदी का परिवार हैं। आप सपने ही मोदी का संकल्प हैं। इसलिए मैं आज विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की बात कर रहा हूं।

गरीबों को लूटने वालों पर कार्रवाई कर रहे

पीएम मोदी ने कहा, हमने कहा था कि गरीबों को लूटने वालों को गरीबों का पैसा लौटाना पड़ेगा। आज देखिए गरीबों को लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, सस्ती दवाएं, गरीबों के घर, नल से जल हर घर टायलेट आज से पहले इन सुविधाओं की कल्पना भी नहीं की गई थी। 10 वर्ष पहले मोदी ने एक और गारंटी दी थी। हम ऐसा भारत बनाएंगे, जिसके सपने हमारे लोगों ने देखा था। आज देखिए चारों तरफ वैसा ही नया भारत बन रहा है। क्या 10 वर्ष पहले किसी ने सोचा भी था। गांव-गांव में भी डिजिटल पेमेंट हो सकता है। बैंक का काम हो, बिल जमा कराना हो। क्या यह कभी किसी ने सोचा था कि केंद्र की भाजपा सरकार पैसा भेजेगी। और गरीबी के मोबाइल पर तुरंत संदेश आ जाएगा। आज यह संभव है। आपको याद होगा कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपये भेजते हैं तो गांव में जाते-जाते 15 पैसे पहुंचता है। आज अगर यही स्थिति होती तो क्या यह सुविधाएं आपको मिल पाती है।

कांग्रेस सरकार आज होती तो पैसे रास्ते में ही खत्म हो जाता। 85 प्रतिशत पैसा भ्रष्टाचार में चले जाता। आज भाजपा सरकार से विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा हो रहा है। आने वाले 5 वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ भी विकसित होगा। नए वोटर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

थर्मल पावर प्लांट स्टेज 2 का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत रायगढ़ में लारा सुपर थर्मल पावर प्लांट स्टेज 2 का शिलान्यास किया। यह परियोजना क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह परियोजना आसपास के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास और सामाजिक अधोसंरचना की उपलब्धता में और सुधार करेगी।

इन कार्यों का लोकार्पण

  • रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट छाल कोल हेंडलिंग प्लांट
  • दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ की लागत की ओपन कास्ट प्रोजेक्ट दीपका कोल हेंडलिंग प्लांट
  • 216.53 करोड़ की लागत के ओपन कास्ट प्रोजेक्ट बरौद कोल हेंडलिंग प्लांट
  • 907 करोड़ की लागत से बनें राजनांदगांव जिले के 9 गांवों के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी व 155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट
  • दो प्रोजेक्टर अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49)
  • 15,799 करोड़ के प्रोजेक्ट लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट स्टेज-1
  • भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर

Related post

CG : मछली पकड़ने वालों की अब खैर नहीं! मछली पकड़ने पर होगी सजा, इस तारीख तक रहेगा प्रतिबंध

CG : मछली पकड़ने वालों की अब खैर नहीं!…

Spread the loveरायपुर। मानसून की दस्तक से पहले राज्य सरकार ने मत्स्य संसाधनों के संरक्षण और मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन को…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल आम नागरिक के लिए कितनी बड़ी राहत बन सकती है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत…