• 24/02/2024

15 की मौत: तालाब में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 7 बच्चों समेत 15 की मौत

15 की मौत: तालाब में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 7 बच्चों समेत 15 की मौत
Spread the love

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बच्चों और महिलाओं से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस कर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस हादसे में ट्रॉली में सवार 7 बच्चे और 8 महिलाओं की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर सर्जिकल स्ट्राइक, शीर्ष कमांडर सहित जैश-अल-अदल के कई आतंकी ढेर 

हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी, आसपास के ग्रामीणओं के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सभी को तालाब से निकालकर स्थानीय पटियाली स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एटा जिले के बताए जा रहे हैं।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…