• 25/02/2024

फ्लाइट लैंड होने से पहले पायलट की आंखों पर पड़ी लेजर बीम, दिखना हुआ बंद और फिर..

फ्लाइट लैंड होने से पहले पायलट की आंखों पर पड़ी लेजर बीम, दिखना हुआ बंद और फिर..
Spread the love

बेंगलुरु से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट के लैंड‍िंग के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। फ्लाइट के लैंड करने से ठीक पहले कॉकपिट में पायलट्स की आंखों के सामने एक तेज लेजर बीम लगी। जिसकी वजह से उनकी आंखों के सामने कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया और उनकी आंखें अचानक बंद हो गई। इसकी वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मामला शुक्रवार 23 फरवरी का है। शाम 7.30 बजे इंडिगो फ्लाइट 6ई 223 को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरना था। लैंड‍िंग से पहले फ्लाइट को लेजर बीम का सामना करना पड़ा। ज‍िसकी वजह से पायलट और सह-पायलट के आंखों में अस्थायी तौर पर अंधेरा छा गया। लेजर बीम की वजह से उन्हें कुछ क्षण के लिए दि‍खना बंद हो गया।

इसे भी पढ़ें: Attack on Nafe Singh Rathi: INLD अध्यक्ष को गोलियों से भूना, नफे सिंह राठी सहित 2 की मौत 

एयरपोर्ट ऑथोर‍िटी ने पुलिस को इसकी शिकायत की। शिकायत में लेजर का प्रयोग करने और एयर स‍िक्‍युर‍िटी को खतरे में डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह भी किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 165 यात्री और चालक दल के 6 अन्‍य मैंबर भी सवार थे। इस घटना को लेकर जब यात्र‍ियों को पता चला तो हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में होने जा रहा है बंपर इजाफा, जानें कब होगी घोषणा 

इसे भी पढ़ें: बगैर ड्राइवर के 84 किलोमीटर दौड़ गई ट्रेन, अटकी रही सांसे, मचा हड़कंप 

 

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…