• 25/02/2024

Attack on Nafe Singh Rathi: INLD अध्यक्ष को गोलियों से भूना, नफे सिंह राठी सहित 2 की मौत

Attack on Nafe Singh Rathi: INLD अध्यक्ष को गोलियों से भूना, नफे सिंह राठी सहित 2 की मौत
Spread the love

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष और बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गोली से भूनकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में राठी के एक अन्य साथी की भी मौत हो गई। वहीं तीन घायल हुए हैं।

राठी पर यह हमला उस दौरान हुआ जब सुरक्षा कर्मियों के साथ उनका वाहन बराही फाटक से गुजर रहा था। उसी दौरान आई-10 गाड़ी में सवार हमलावर वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरु कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर वहां स्थानीय लोग पहुंचे तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना का फुटेज सामने आया है। जिसमें राठी की गाड़ी में गोलियों से बने छेद ही छेद नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में होने जा रहा है बंपर इजाफा, जानें कब होगी घोषणा 

घटना के बाद राठी समेत सभी घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि राठी की गर्दन, कमर और जांघ में कई गोलियां लगी थीं। राठी के साथ ही उनके एक और साथी की इस गोलीबारी में मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों की हालत गंभीर है। हमलावर कौन हैं अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें: बगैर ड्राइवर के 84 किलोमीटर दौड़ गई ट्रेन, अटकी रही सांसे, मचा हड़कंप

इसे भी पढ़ें: ACB और EOW का छापा: ढांढ, टुटेजा सहित 3 पूर्व IAS, अनवर ढेबर और शराब कारोबारियों के 13 से ज्यादा ठिकानों पर छापा

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…