• 25/02/2024

बगैर ड्राइवर के 84 किलोमीटर दौड़ गई ट्रेन, अटकी रही सांसे, मचा हड़कंप

बगैर ड्राइवर के 84 किलोमीटर दौड़ गई ट्रेन, अटकी रही सांसे, मचा हड़कंप
Spread the love

एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बगैर ड्राइवर के ही एक ट्रेन 84 किलोमीटर तक दौड़ गई। गनीमत यह थी कि इस दौरान किसी भी तरह की कोई घटना-दुर्घटना नहीं हुई। घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे ने मामले में जांच का आदेश दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह 7ः10 बजे एक मालगाड़ी संख्या 14806R खड़ी थी। उस दौरान पायलट और को पायलट चाय पीने के लिए ट्रेन से उतर गए। इसी दौरान मालगाड़ी अचानक पठानकोट की ओर चल पड़ी और फिर तेज रफ्तार में दौड़ने लगी। यह मालगाड़ी किलोमीटर- दो किलोमीटर नहीं बल्कि 84 किलोमीटर तक बगैर ड्राइवर के ही पटरी पर दौड़ती रही।

इसे भी पढ़ें: ACB और EOW का छापा: ढांढ, टुटेजा सहित 3 पूर्व IAS, अनवर ढेबर और शराब कारोबारियों के 13 से ज्यादा ठिकानों पर छापा 

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने जैसे ही ट्रेन को चलते देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। जिसके बाद ट्रेन को रोकरने के कई प्रयास किए गए। लेकिन सब विफल हो गए। जिसके बाद यात्री ट्रेनों के ड्राइवर और कर्मचारियों ने दसूहा के पास उंची बस्ती इलाके में ट्रेन को रोक लिया। लेकिन तब तक मालगाड़ी 84 किलोमीटर तक दौड़ चुकी थी।

गनीमत तो यह थी कि इस दौरान सामने से और कोई ट्रेन नहीं थी। अन्यथा कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता था। फिलहाल इस मामले में रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related post

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे…

Spread the loveरायपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिक भाइयों के प्रति सम्मान, स्नेह और…
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर…

Spread the loveरायपुर: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने…
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, नए भारत के स्वप्नदृष्टा एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत…