• 04/03/2024

प्रियंका गांधी रायबरेली से नहीं बल्कि यहां से लड़ सकती हैं चुुनाव, इस सीट से गांधी परिवार का दूर-दूर तक नहीं है कोई नाता

प्रियंका गांधी रायबरेली से नहीं बल्कि यहां से लड़ सकती हैं चुुनाव, इस सीट से गांधी परिवार का दूर-दूर तक नहीं है कोई नाता
Spread the love

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। बीजेपी ने 195 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों के नाम पहली सूची में शामिल है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली सीट को लेकर चर्चा गरम है। कयास लगाया जा रहा था कि प्रियंका गांधी इस परंपरागत सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। अब दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से नहीं बल्कि दमन और दीव सीट से चुनाव लड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: नमो ऐप के जरिए PM मोदी ने बीजेपी को दिया चंदा, जानें कितनी रकम की डोनेट

ये दावा दमन और दीव के कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है। उनका कहना है कि संभव है कि प्रियंका गांधी केन्द्र शासित प्रदेश दमन और दीव से चुनाव लड़ें। पार्टी हाईकमान ने उनसे इसको लेकर आंकड़े जुटाने  को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी दमन और दीव से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं।

इसे भी पढ़ें: BJP से टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर भोजपुरी सुपरस्टार ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, मना करने की ये है वजह 

केतन पटेल का कहना है कि प्रियंका के आने से पूरे दक्षित गुजरात और सौराष्ट्र को लाभ मिलेगा। दक्षिण गुजरात पहले भी कांग्रेस के साथ ही रहा है। केतन पटेल का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें वहां की जमीनी हकीकत, वोटरों की पसंद और पार्टी के पिछले प्रदर्शनों की जानकारी उन्हें देना है।

इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने बुलाया घर.. और फिर बॉयफ्रेंड का काट दिया प्राइवेट पार्ट, ये है पूरा मामला 

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…