• 09/03/2024

भारत ने इंग्लैंड को दी करारी मात, तीसरे ही दिन ब्रितानियों का खेल खत्म

भारत ने इंग्लैंड को दी करारी मात, तीसरे ही दिन ब्रितानियों का खेल खत्म
Spread the love

डेस्क: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों के बाद रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को हरा दिया. भारत ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ही इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हरा दिया है. भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 195 रनों पर ढेर कर दिया. इसी के साथ भारत ने ये सीरीज 4-1 से अपने नाम की.

धर्मशाला टेस्ट इस सीरीज का पहला मैच है जो तीन दिन में खत्म हुआ है. इससे पहले सभी चारों मैच चौथे दिन तक गए थे. टीम इंडिया की ये जीत काफी ऐतिहासिक है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में 112 साल बाद कोई टीम पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 की स्कोरलाइन से जीती है.

इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को हरा दिया था. तब लगा था कि इंग्लैंड की टीम भारत को परेशानी में डाल सकती है. दूसरे मैच में भी कुछ ऐसा ही लगा लेकिन भारत ने ये मैच जीता. इसके बाद इंग्लैंड की टीम भारत को उस तरह की टक्कर नहीं दे सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…