• 26/11/2026

CG Crime : शराब पीकर घर लौटे पिता से हुआ विवाद, गुस्से में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या!

CG Crime : शराब पीकर घर लौटे पिता से हुआ विवाद, गुस्से में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या!
Spread the love

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शराब पीकर घर लौटने पर पिता ने बेटे को फटकार लगाई, जिससे नाराज होकर बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 62 वर्षीय स्वर्ण गिरी छोटी सी नाश्ते की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन उनका बेटा राजकुमार गिरी शराब पीकर घर पहुंचा। इस पर पिता ने नाराजगी जताई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद स्वर्ण गिरी शिकायत लेकर सरपंच के घर पहुंचे थे। इसी दौरान उनका बेटा कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया और दोबारा विवाद करने लगा। गुस्से में आकर उसने पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से स्वर्ण गिरी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे राजकुमार गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसएसपी शशिमोहन सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Related post

Instagram में आया ‘Muse’ AI, अब एक मैसेज से होंगे कई मुश्किल काम, जाने कैसे करेगा काम?

Instagram में आया ‘Muse’ AI, अब एक मैसेज से…

Spread the loveनई दिल्ली।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नया AI फीचर ‘Muse’ पेश…
Breaking : सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट; अब नहीं कर सकेंगी सरकारी काम!

Breaking : सरकारी निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ा…

Spread the loveरायपुर।  शासकीय निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़…
छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था,…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़…