• 26/11/2026

CG Crime : संगीत सिखाने वाले शिक्षक पर शर्मनाक आरोप! 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : संगीत सिखाने वाले शिक्षक पर शर्मनाक आरोप! 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगा है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के निजी अंगों को छुआ। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में हुई इस घिनौनी हरकत के बाद छात्रा बुरी तरह डरी-सहमी हुई थी। घर पहुँचने पर मासूम बच्ची ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। बच्ची की बात सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए और बिना कोई देरी किए सीधे दल्लीराजहरा थाने पहुँचे, जहाँ उन्होंने आरोपी म्यूजिक टीचर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दल्लीराजहरा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की अन्य गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय अभिभावकों में भारी आक्रोश है। इस मामले ने एक बार फिर निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि, दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related post

CG : माओवादी संगठन को बड़ा झटका! 13 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने बीजापुर में किया आत्मसमर्पण

CG : माओवादी संगठन को बड़ा झटका! 13 लाख…

Spread the loveबीजापुर – छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के लगातार नक्सल विरोधी अभियानों तथा पुनर्वास…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज से दो दिवसीय…

Spread the love00 कुलपति डॉ. चंदेल करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और ओड़िसा के किसान होंगे शामिल रायपुर। छत्तीसगढ़…
ब्रेकिंग : तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट…

ब्रेकिंग : तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर,…

Spread the loveरायपुर। रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के…