• 10/03/2024

Breaking: BJP को बड़ा झटका, चुनाव से पहले सांसद ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल

Breaking: BJP को बड़ा झटका, चुनाव से पहले सांसद ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल
Spread the love

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रविवार सुबह उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया और दोपहर को वो कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृजेंद्र चौधरी को फूलों का गुलदस्ता देकर पार्टी में स्वागत किया।

पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा. “राजनीतिक मजबूरी की वजह से मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, पीएम मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे हिसार के लोगों की सेवा करने का मौका दिया था।”

कांग्रेस में शामिल होने पर बोले बृजेंद्र सिंह

कांग्रेस में शामिल होने के बाद बृजेंद्र सिंह ने कहा, “मैं आज बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। मैं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी व पार्टी के अन्य नेताओं का धन्यवाद करता हूं। कुछ राजनीतिक कारण काफी समय से बन रहे थे जिसमें असहजता एक अहम विषय है। इसमें मुख्यत: विचार के मामलों में मेरी सहमति पार्टी (बीजेपी) से नहीं थी, जिस कारण मैंने यह निर्णय लिया है।”

पार्टी छोड़ने की वजह?

बृजेन्द्र सिंह ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को हराया था। लेकिन अब राज्य में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन है। कुलदीप बिश्नोई बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में बृजेन्द्र सिंह का टिकट कटना तय माना जा रहा था। इस वजह से उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी की।

आपको बता दें कि बृजेंद्र सिंह पूर्व IAS अफसर हैं। उनके पिता चौधरी बीरेंदिर सिंह 2022 तक राज्यसभा सांसद थे। इसके अलावा वह पांच बार विधायक और राज्य की सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं। 1984 में उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला को हिसार में हराया था। 2019 में बीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट दलवाया।

बीरेंद्र सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। साल 2014 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने राज्यसभा भेजकर उन्हें केंद्रीय मंत्री बना दिया था। इसके अलावा उनकी पत्नी उचाना सीट से विधायक बनीं।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…