• 10/03/2024

Mahtari Vandan Yojna: क्या आपने चेक किया बैंक बैलेंस? PM मोदी ने महिलाओं के खाते में 1000 रुपये किए ट्रांसफर, जानें क्या कहा

Mahtari Vandan Yojna: क्या आपने चेक किया बैंक बैलेंस? PM मोदी ने महिलाओं के खाते में 1000 रुपये किए ट्रांसफर, जानें क्या कहा
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ की साय सरकार ने अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। महतारी वंदन योजना के तहत रविवार 10  मार्च को सरकार ने महिलाओं के बैंक खाते में 1000  रुपये ट्रांसफर कर दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया।

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्य कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दो हफ्ते पहले मैंने प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। आज मुझे महतारी वंदन योजना को शुरुआत करने का सौभाग्य मिला है।

इसे भी पढ़ें: ED Arrest: पूर्व CM के करीबी को ईडी ने किया गिरफ्तार, छापे में 2 करोड़ कैश बरामद 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश में 1 करोड़ लखपति दीदी आने वाले दिनों में 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करेंगे। केंद्र सरकार ड्रोन दीदी तैयार कर रही है। बहनों को निःशुल्क प्रशिक्षण देंगे। हमारी सरकार ने देश में 10 करोड़ महिला स्व सहायता समूहों को मदद दी है।

इसे भी पढ़ें: लड़की देखने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 7 लोगों की हुई मौत, ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा 

पीएम ने कहा कि चुनाव के पहले कई पार्टियां बड़े बड़े वायदे करती है। भाजपा सरकार बनने के इतने कम समय में महतारी वंदन योजना पूरी हुई है। इसके लिए बधाई। भाजपा सरकार अपने हर गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: Breaking: BJP को बड़ा झटका, चुनाव से पहले सांसद ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल 

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…