• 14/03/2024

खेल अलंकरण: छत्तीसगढ़ में 4 साल बाद खेल अलंकरण का आयोजन, 133 खिलाड़ी सम्मानित

खेल अलंकरण: छत्तीसगढ़ में 4 साल बाद खेल अलंकरण का आयोजन, 133 खिलाड़ी सम्मानित
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पांच साल बाद फिर से खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। अलग-अलग खेलों के 133 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल ऑडिटोरियम में सम्मानित किया। इस दौरान शहीद विनोद चौबे की पत्नी रंजना चौबे और शहीद कौशल यादव की मां को भी सम्मानित किया गया।

राज्य शासन ने साल 2018-19 के लिए 6 खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार . शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2, शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

वहीं साल 2020-21 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 3, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 229 खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख व 2020-21 के लिए 142 को 19 लाख 32 हजार की पुरस्कार राशि दी गई।

आपको बता दें कांग्रेस शासन काल में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ था। अब सूबे में बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक बार फिर से खेल अलंकरण समारोह के आयोजन की शुरूआत की गई है।

इन्हें किया सम्मानित

Related post

16 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा, जानिए अमृतकाल और राहुकाल का समय

16 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का छठा दिन, मां…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का छठा दिन, मेष, वृषभ और कर्क को मिलेगा घन का लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का छठा दिन, मेष, वृषभ…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 16 अक्टूबर और दिन शुक्रवार है. नवरात्र का छठा दिन है और इस दिन मां…
छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच,…

Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिला आमंत्रण मुख्यमंत्री  साय ने…