• 14/03/2024

चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले- केंद्र ने अकाउंट फ्रीज किया

चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस! मल्लिकार्जुन खरगे बोले- केंद्र ने अकाउंट फ्रीज किया
Spread the love

दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का खजाना खाली हो चुका है. चुनाव में अब कुछ हफ्ते ही शेष बचे हैं और उससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के बदहाली के संकेत दिए हैं. खरगे ने कहा है कि पार्टी धन की कमी का सामना कर रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि जिन बैंक खातों में लोगों का दान किया गया पैसा रखा गया था, उन्हें एनडीए सरकार ने फ्रीज कर दिया है, जबकि पार्टी पर आयकर विभाग की तरफ से भी भारी जुर्माना लगाया गया है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लोगों से एक साथ मजबूती से खड़े होना होगा. आगामी लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी होगी. खरगे ने कहा चुनावों में सबको बराबर मौका मिलना चाहिए.

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह हमारी पार्टी का पैसा था जो आम लोगों ने दान में दिया था। उन्होंने कहा कि इसे भाजपा की केंद्र सरकार ने फ्रीज कर दिया है और हमारे पास अब खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि भाजपा चुनावी बांड के बारे में खुलासा नहीं कर रही हैं, क्योंकि उसे डर सता रहा है।

Related post

लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन सीटों पर डाले जा रहे वोट, मैदान में मोदी सरकार के 5 मंत्री

लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को हो रहा है। 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश…
तीसरे फेज में शाह, मामा और महाराज की किस्मत EVM में कैद…8 बजे तक 61.45% मतदान, कहीं मौत तो कहीं झड़प

तीसरे फेज में शाह, मामा और महाराज की किस्मत…

Spread the loveदेश के 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक तरीके…
छत्तीसगढ़ में तीसरे फेज के लिए कैसी है मतदान की तैयारी? जानिए सातों सीटों का समीकरण

छत्तीसगढ़ में तीसरे फेज के लिए कैसी है मतदान…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में तीसरे फेज के चुनाव के लिए तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। तीसरे और आखिरी फेज में…