• 15/03/2024

कल से लगेगी आचार संहिता, लोकसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, 3 बजे शेड्यूल जारी करेगा चुनाव आयोग

कल से लगेगी आचार संहिता, लोकसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, 3 बजे शेड्यूल जारी करेगा चुनाव आयोग
Spread the love

दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल यानी शनिवार को ऐलान होगा. चुनाव आयोग कल यानी शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. खुद चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कल यानी शनिवार को की जाएगी.

चुनाव आयोग ने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर कहा, ‘लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

कल लोकसभा के साथ-साथ कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के भी कार्यक्रम सामने आएंगे. सूत्रों का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सारी तैयारी पूरी हो गई है और चुनाव आयोग ने इसकी समीक्षा भी पूरी कर ली है.

Related post

ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने से पहले भरना होगा 50% जुर्माना

ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  ट्रैफिक चालान से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के…
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के…
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली…

Spread the loveरायपुर: अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों…