• 15/03/2024

आचार संहिता लगने से पहले कर्मचारियों को तोहफा, साय सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

आचार संहिता लगने से पहले कर्मचारियों को तोहफा, साय सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
Spread the love

रायपुर: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान पर चार प्रतिशत का महंगाई भत्ता बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया गया है. इसका लाभ पेंशनरों को भी मिलेगा.

पहले कर्मचारियों का DA 42 फीसदी था, जो अब बढ़कर 46 फीसदी हो गया है. आपको बता दें कि महंगाई भत्ते की यह राशि एक मार्च 2024 की तिथि से मिलेगी। राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किस्त की राशि का भुगतान भी होगा.

वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 46 से 50 फीसदी हो गया है. राज्य के बिजली कर्मचारियों को अब केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं.

साय सरकार ने ग्राम पंचायत सचिवों को भी राहत देते हुए उनके 55 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया गया है. अर्जित अवकाश में ये हड़ताल अवधि समायोजित होगी.

Related post

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…
रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री…

Spread the loveरायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय…