• 19/03/2024

दूसरी लिस्ट में बीजेपी का नुपूर शर्मा और कवि कुमार पर विश्वास! फिर चौंकाने की तैयारी

दूसरी लिस्ट में बीजेपी का नुपूर शर्मा और कवि कुमार पर विश्वास! फिर चौंकाने की तैयारी
Spread the love

विधानसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी लोकसभा चुनाव में भी चौंकाने की तैयारी कर रही है। बीजेपी उत्तर प्रदेश में 51 उम्मीदवारों के नामों  के ऐलान के बाद अब बाकी बची सीटों पर कई चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी इस बार कई नई चेहरों को मैदान में उतार सकती है। गांधी परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली से बीजेपी नुपूर शर्मा को उतार सकती है। वहीं मेरठ से विख्यात कवि कुमार विश्वास को भी टिकट देने  की चर्चा है।

कट सकती है इनकी टिकट

वहीं कई नामों  के कटने की चर्चा है। महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे बृजभूषण सिंह का टिकट कट सकता है। बृजभूषण के अलावा मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी को लेकर भी चर्चा है कि पार्टी वरुण गांधी या मेनका गांधी में से किसी एक को ही टिकट दे सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीलीभीत से पार्टी योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद या संजय गंगवार को उतार सकती है। वहीं कैसरगंज से बृजभूषण की बजाय उनकी पत्नी केतकी या बेटे प्रतीक को पार्टी टिकट दे सकती है। इस क्षेत्र में बृजभूषण का खासा दबदबा है लिहाजा पार्टी किसी और चेहरे की बजाय उनके परिवार से ही किसी को उम्मीदवार बना सकती है।

कुमार पर बीजेपी जता रही विश्वास

मेरठ सीट से बीजेपी कुमार विश्वास पर दांव खेल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी कोर कमेटी की बैठक में कुमार विश्वास के नाम की भी चर्चा हुई है। कुमार विश्वास के अलावा इस सीट पर रामायण सीरियल के कलाकार अरुण गोविल के नाम पर भी चर्चा हुई थी।

रायबरेली में…?

देश की सबसे हॉट सीट में से एक रायबरेली सीट पर गांधी परिवार का ही कब्जा रहा है। इस सीट से सोनिया गांधी लगातार जीतते आई हैं। लेकिन अब सोनिया गांधी राजस्थान के रास्ते राज्यसभा चली गई हैं। जिसके बाद इस सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की भी खबरें आई लेकिन ऐसी खबरें भी आई कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। अब बीजेपी इस सीट से नुपूर शर्मा को अपना उम्मीदवार बना सकती है। पैगंबर विवाद के बाद बीजेपी ने नुपूर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस विवाद के बाद उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। इस विवाद के बाद नुपूर की छवि कट्टर हिन्दुत्ववादी नेता की हो गई। सोशल मीडिया में भी वे काफी चर्चित हैं। लिहाजा बीजेपी उन्हें रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा सकती है।

Related post

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी…

Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ और ‘हमारी आंगनबाड़ी,…
CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, बोले- वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा

CG : सड़क हादसे के बाद पहली बार छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव लंबे उपचार के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए। दिल्ली में करीब…