• 20/03/2024

हाईकोर्ट पहुंचा ट्रेनें कैंसिल होने का मामला, जस्टिस बोले – मालगाड़ी चल सकती है तो एक्सप्रेस क्यों नही?

हाईकोर्ट पहुंचा ट्रेनें कैंसिल होने का मामला, जस्टिस बोले – मालगाड़ी चल सकती है तो एक्सप्रेस क्यों नही?
Spread the love

छत्तीसगढ़ में लगातार ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान हो रहे हैं. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लगातार यात्री ट्रेनों को रद्द कर रहा है. कोरोना के दौरान शुरू हुआ ट्रेन कैंसिल का सफर आज भी जारी है. इस मामले को लेकर बिलासपुर में रहने वाले कमल दुबे ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाई.

दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे पिछले 4 साल से ट्रैक मेंटेनेंस, सिगनलिंग और दोहरी, तीसरी लाइन निर्माण को लेकर यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर रहा है. अचानक ट्रेनों के रद्द होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लोगों की इसी समस्या पर हाईकोर्ट का ध्यान खींचने बिलासपुर के रहने वाले कमल दुबे ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाई है.

कमल दुबे ने याचिका में बताया कि जिस रूट पर यात्री ट्रेनों को रद्द किया जाता है उसी रूट पर उसी दिन माल गाड़ियां चलाई जाती हैं. साथ ही ये भी कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ही ट्रेनों को ज्यादा रद्द किया जा रहा है, जबकि देश के दूसरे जोन में यात्री ट्रेन आसानी से चलाई जा रही है जबकि मेंटेनेंस का काम वहां भी किया जा रहा है.

ट्रेन कैंसिल पर लगाई गई जनहित याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए रेलवे के वकील से पूछा कि “क्या ऐसा हो सकता है कि मालगाड़ियां चलने पर रेल लाइन को कोई नुकसान ना हो और यात्री गाड़ी चलने पर खतरा हो सकता है. यदि ऐसा कोई नियम है तो फिर रेलवे बोर्ड इसका जवाब दें.”

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों की जिंदगी, दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटे की मौत

जन्म देने वाली मां ने ही छिन ली बच्चों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाली मां ने ही अपने…