• 22/03/2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे का आया बयान, जानें क्या कहा

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे का आया बयान, जानें क्या कहा
Spread the love

कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया। अब इस पर कभी केजरीवाल के सहयोगी रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। अन्ना हजारे ने कहा, ” मुझे बहुत दुख हुआ। अरविंद केजरीवाल मेरे साथ काम करते थे। शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, वे अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है।” अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने दो बार पत्र लिखकर मना किया था। उनकी गिरफ्तारी से दुख हुआ है।

यहां बता दें अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे के साथ मिलकर ही इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट चला था। इसी आंदोलन से अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की नींव रखी थी।

साल 2011 में यह आंदोलन शुरु हुआ था। इसका नेतृत्व अन्ना हजारे ने किया था। इस आंदोलन से जन लोकपाल विधेयक को लागू करने की मांग की गई थी। इस आंदोलन का उद्देश्य राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूद कानून लाना था। अरविंद केजरीवाल इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा था। उनके अलावा मनीष सिसोदिया, किरण बेदी जैसी हस्तियां भी जुड़ी थी। जो कि विदेशी बैंकों में जमा काले धन को देश में वापस लाने की वकालत की थी।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…