• 24/03/2024

गाली देने से रोकने पर लड़की ने करवा दिया युवक का मर्डर, ब्वॉयफ्रेंड और भाई के साथ रची साजिश

गाली देने से रोकने पर लड़की ने करवा दिया युवक का मर्डर, ब्वॉयफ्रेंड और भाई के साथ रची साजिश
Spread the love

दिल्ली में एक लड़की ने युवक की सिर्फ इसलिए हत्या करवा दी, क्योंकि मृतक ने गाली देने पर टोक दिया था. यही बात युवती को नागवार गुजरी और उसने अपने बॉयफ्रेंड और भाइयों के जरिए दोनों को मौत के घाट उतरवा दिया.

गाली देने से रोकने पर मर्डर

बताया जा रहा है कि संजय ने गली से गाली देते हुए गुजर रही युवती को रोका था. जिस पर युवती उससे बदतमीजी करने लगी. युवती के ऐसा करने पर संजय ने उसे डांट दिया, जिसे युवती ने अपनी बेइज्जती मल लिया और फिर अपने बॉयफ्रेंड और भाइयों को बुला लिया. आरोपियों ने संजय के घर में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए.

सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर ही आरोपी युवती समेत उसके बॉयफ्रेंड और भाइयों को दबोच लिया. आरोपियों की पहचान, सूरज, मनोज, विशाल और राहुल उर्फ गुर्जर के रूप में हुई है. उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…