• 24/03/2024

चंद्रयान-3: आई बड़ी खुशखबरी, सफल लैंडिंग के 7 महीने बाद

चंद्रयान-3: आई बड़ी खुशखबरी, सफल लैंडिंग के 7 महीने बाद
Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पिछले साल 23 अगस्त 2023 में चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया था। दक्षिणी ध्रुव पर ऐसा कराने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। जिसके बाद पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट में शामिल सभी वैज्ञानिकों से इसरो में जाकर मुलाकात की थी। जिस जगह चंद्रयान-3 ने लैंड किया था, पीएम मोदी ने उस जगह का नाम शिव शक्ति प्वाइंट रखा था। अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) ने शिव शक्ति नाम को अप्रूव कर दिया है। अब जिस जगह चंद्रयान-3 उतरा था उसे दुनिया भर में शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।

ग्रहों के नामकरण के गैजेटियर के मुताबिक, “ग्रहीय सिस्टम नामकरण के लिए आईएयू वर्किंग ग्रुप ने चंद्रयान -3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट के लिए शिव शक्ति नाम को मंजूरी दे दी है।”

आपको बता दें ग्रहों की किसी जगह की विशेष पहचान के लिए उसका नामकरण किया जाता है। ताकि बाद में उस जगह का आसानी से पता लगाया जा सके।

चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग वाली जगह का नाम ‘तिरंगा’

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 लैंडिंग वाली जगह का नाम शिव शक्ति रखा था। वहीं साल 2019 में चंद्रयान-2 जिस जगह पर क्रैश होकर लैंड किया था, उसे तिरंगा नाम दिया था। इसके अलावा पीएम मोदी ने 23 अगस्त को हर साल नेशनल स्पेस डे मनाए जाने का भी ऐलान किया था।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…