• 25/03/2024

होली के दिन युवक की चाकू मारकर हत्या, भारी सुरक्षा के बीच हुई वारदात

होली के दिन युवक की चाकू मारकर हत्या, भारी सुरक्षा के बीच हुई वारदात
Spread the love

रायपुर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने पुरानी बस्ती थाना इलाके के भटगांव में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. होली के चलते इलाके में भारी पुलिस का बंदोबस्त था. बावजूद इसके गुंडों ने युवक को चाकुओं से गोद दिया.

हालांकि, युवक की हत्या किसने की और क्यों की अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. मृतक के शरीर पर चाकुओं से गोदे जाने के कई निशान मिले हैं. जख्म इतने गहरे थे कि युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

मृतक युवक का नाम मोहित सोनकर था. मृतक भाटागांव इलाके के बीएसयूपी कॉलोनी का रहने वाला था. युवक की हत्या की खबर जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. हत्यारों की पतासाजी के लिए पुलिस की टीम अब इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है.

मृतक मोहित सोनकर शराब भट्टी में काम करता था. युवक की हत्या के बाद से इलाके में खौफ और सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस मृतक के परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है.

Related post

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना…

Spread the love00 योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने…
CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, ऐसे हुआ हादसे का शिकार

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने…
मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…