• 25/03/2024

रमजान में खजूर खाने से क्या होता है, जानिए कहां से हुई शुरुआत…क्या हैं इसके फायदे?

रमजान में खजूर खाने से क्या होता है, जानिए कहां से हुई शुरुआत…क्या हैं इसके फायदे?
Spread the love

रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें करीब 30 दिन का रोजा होता है. आपने अक्सर रोजा रखने वालों को खजूर खाते देखा होगा, ऐसे में आपके मन में कहीं न कहीं ये सवाल उठता होगा कि रोजे को खजूर खाकर ही क्यों तोड़ा जाता है. इसके पीछे की वजह आखिर क्या है. तो चलिए आपको बताते हैं रमजान में क्यों खास है खजूर.

रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्य उदय से पहले भोजन यानी सेहरी करते हैं. साथ ही सूर्य अस्त होने के बाद ही भोजन किया जाता है जिसे इफ्तार कहा जाता है. भले ही पूरे दिन बिना पानी पिए रहने के बाद सबसे पहली चीज जो आप पीना चाहते हैं वह है पानी, लेकिन वास्तव में व्रत तोड़ते समय सबसे पहले खजूर  खाने का नियम है. अधिकांश लोग खजूर खाने के बाद ही अन्य भोजन खाना शुरू करते हैं.

क्यों खाया जाता है खजूर?

कहा जाता है कि मुस्लिम समुदाय के पैगंबर हजरत मोहम्मद को खजूर बहुत पसंद था. वे अपना रोजा खजूर खाकर ही खोलते थे. मुस्लिम समुदाय में मानना है कि जो भी व्यक्ति पैगंबर हजरत मोहम्मद की बताई गयी राह पर चलता है. वह सुन्नत माना जाता है. यानी पाक समझा जाता है.

खजूर के वैज्ञानिक फायदे

विशेषज्ञों का कहना है कि रमजान के दौरान पूरे दिन उपवास करने से आपकी ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है. लेकिन अगर आप रोजा तोड़ने के तुरंत बाद खजूर खाते हैं तो इससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है. साथ ही, खजूर इफ्तार के दौरान आपके द्वारा खाए जाने वाले अन्य खाद्य पदार्थों को पचाने में भी मदद करता है.

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…