• 26/03/2024

14 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, गवर्नर ने बिल पर किया हस्ताक्षर

14 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, गवर्नर ने बिल पर किया हस्ताक्षर
Spread the love

अब 14 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, और इससे थोड़े बड़े बच्चों को माता पिता की परमिशन लेनी होगी. जी हां ये नियम अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में लागू हुआ है.

दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 14 साल से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. राज्य के गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने एक बिल पर हस्ताक्षर किया, जिसमें ये निर्धारित किया गया है कि 14- 15 साल के बच्चों को भी सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए माता-पिता की अनुमति लेनी होगी.

बता दें कि ये बिल 1 जनवरी 2025 को कानून बन जाएगा. अंडरएज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को बंद कर दिया जाएगा. एक बयान में डीसैंटिस ने कहा ‘सोशल मीडिया बच्चों को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाता है,’ और इस कदम से माता-पिता भी अपने बच्चों की सुरक्षा प्रदान कर पाएंगे.

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बिगड़ता देख ये कदम उठाया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को उन सभी सोशल मीडिया एकाउंट को बंद करना होगा जिनमें माता-पिता की सहमति नहीं होगी. सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल डिप्रेशन, आत्महत्या और नशे की लत का कारण बनता है.

Related post

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से…

Spread the loveरायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। बोधघाट परियोजना को लेकर राहुल…
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य…

Spread the loveडिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार…