• 27/03/2024

ED की कस्टडी में केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, शुगर लेवल गिरा, पहुंचा खतरनाक स्तर पर

ED की कस्टडी में केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, शुगर लेवल गिरा, पहुंचा खतरनाक स्तर पर
Spread the love

कथित शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अरविंद केजरीवाल ईडी की कस्टडी में हैं। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की तबियत बिगड़ गई है। उनका शुगर लेवल लगातार अप-डाउन हो रहा है। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल गिरकर 46 तक पहुंच गया। डॉक्टर शुगर लेवल के इतना नीचे जाने को खतरनाक बता रहे हैं।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वे मंगलवार शाम को  अपने पति से मिलने गई थीं। उन्हें डायबिटीज है, शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा। वे सच्चे देशभक्त, निडर और साहसी हैं। उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना. उन्होंने कहा है मेरा शरीर जेल में है। लेकिन आत्मा आप सबके बीच है। आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस-पास ही महसूस करोगे।

सुनीता केजेरीवाल ने कहा कि ईडी के कई छापों में एक भी पैसा नहीं मिला। उनके पति अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को अदालत में कथित आबकारी नीति घोटाला में बड़ा खुलासा करेंगे।

आपको बता दें आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने 11 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी के हिरासत में भेज दिया था।

Related post

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे 12 अधिकारी-कर्मचारी, देखें नाम

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, राष्ट्रपति पदक…

Spread the love राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा…
बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये के ‘प्लास्टिक नोट, नई दिल्ली में होगी कागज के नोटों की छुट्टी सरकार ने दी हरी झंडी

बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये…

Spread the loveनई दिल्ली । भारत में मुद्रा प्रणाली को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री…

Spread the loveकांकेर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव हाइयर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित…