• 27/03/2024

दुर्ग जेल में गैंगस्टर और महादेव सट्टा ऐप के आरोपियों को VVIP ट्रीटमेंट, कई हथियार और मोबाइल भी बरामद, विधायक की मुलाकात के बाद मिली सुविधाएं!

दुर्ग जेल में गैंगस्टर और महादेव सट्टा ऐप के आरोपियों को VVIP ट्रीटमेंट, कई हथियार और मोबाइल भी बरामद, विधायक की मुलाकात के बाद मिली सुविधाएं!
Spread the love

छत्तीसगढ़ की दुर्ग सेंट्रल जेल में गैंगस्टर, सट्टा ऐप महादेव बुक और हत्या के आरोपियों को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इसका खुलासा केन्द्रीय जेल में कलेक्टर, एसपी के छापे के बाद हुआ। दुर्ग कलेक्टर और एसपी ने एएसपी, एसडीएम, तहसीलदार, दुर्ग-भिलाई के सीएसपी, क्राइम डीएसपी, थाना प्रभारी 160 जवानों के साथ 15 टीमों के साथ केन्द्रीय जेल में दबिश दी।

बुधवार सुबह-सुबह अधिकारियों के छापे से जेल में हड़कंप मच गया। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम जैसे ही बैरक में पहुंची तो सब अचंभित रह गए। बैरक के अंदर मोबाइल फोन, सिम कार्ड, उस्तरा, ब्लेड और हाथ से बनाया हुआ चाकू जैसे कई हथियार मिले। इसके अलावा बैरक से गांजा चिलम, बीड़ी, सिगरेट और खाने के सामान बरामद किया।

ड्राई फ्रूट्स खाते मिले बदमाश

इसके साथ ही कुछ बंदियों को यहां जेल प्रशासन द्वारा वीवीआईपी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थी। जिसमें गैंगस्टर तपन सरकार, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक और हत्या के आरोपी दीपक नेपाली, ट्रेन हाईजेक का आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ कबरा के साथ ही कुछ और बदमाशों को यहां विशेष सुविधाएं दी जा रही थी। इन आरोपियों के गद्दे के नीचे से काजू, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स मिले।

जेल अधीक्षक को फटकार

जेल में हथियार, मोबाइल और कुख्यात बदमाशों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने से नाराज एसपी ने जेल अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की हिदायत दी।

BJP विधायक ने की थी विशेष मुलाकात, फिर मिलने लगा VVIP ट्रीटमेंट

बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिले के एक बीजेपी विधायक केन्द्रीय जेल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गैंगस्टर तपन सरकार और दीपक नेपाली से स्पेशल मुलाकात की थी। जिसके बाद इन बदमाशों को जेल में विशेष सुविधाएं मिलनी शुरु हो गई थी।

Related post

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे 12 अधिकारी-कर्मचारी, देखें नाम

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, राष्ट्रपति पदक…

Spread the love राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा…
बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये के ‘प्लास्टिक नोट, नई दिल्ली में होगी कागज के नोटों की छुट्टी सरकार ने दी हरी झंडी

बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये…

Spread the loveनई दिल्ली । भारत में मुद्रा प्रणाली को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री…

Spread the loveकांकेर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव हाइयर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित…