• 27/03/2024

भूपेश बघेल के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत, पूर्व CM पर BJP ने लगाया है ये आरोप

भूपेश बघेल के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत, पूर्व CM पर BJP ने लगाया है ये आरोप
Spread the love

राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की गई है। दुर्ग जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये ने लिखित शिकायत में कहा है कि भूपेश बघेल ने 26 मार्च को दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के आमालोरी गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ सार्वजनिक रुप से भड़काऊ बयान दिया है। जिसमें भूपेश बघेल ने कहा कि अगर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 375 से अधिक कैंडिडेट होंगे तो निर्वाचन आयोग को राजनांदगांव में बैलेट पेपर से मतदान करवाना होगा। इसलिए पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में जाकर नामांकन दाखिल करें।

राजेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में आगे कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल ने उक्त बयान के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को अनुचित रूप से प्रभावित करने का प्रयास करते हुए पाटन क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में जाकर नामांकन दाखिल करने के लिए अनुचित रूप से उकसाने का कार्य किया हैं।

पाध्ये ने शिकायत में आगे कहा कि भूपेश बघेल ने EVM के विरुद्ध जनता को भड़काने का कृत्य करते हुए 375 से अधिक लोगों को नामांकन करने के लिए बयान देकर निर्वाचन आयोग की स्वच्छ और स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने के लिए दुष्प्रेरित करने का कार्य किया है। भूपेश बघेल का उक्त कृत्य चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। भूपेश बघेल ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाए और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से बाहर भूपेश बघेल के चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया जाय।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…