• 28/03/2024

केमिकल युक्त गुलाल उड़ाने से ही भभकी महाकाल के दरबार में आग…जांच रिपोर्ट में खुलासा

केमिकल युक्त गुलाल उड़ाने से ही भभकी महाकाल के दरबार में आग…जांच रिपोर्ट में खुलासा
Spread the love

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होली पर्व पर भस्मआरती के दौरान की जा रही कपूर आरती के समय अचानक गुलाल फेंके जाने से गर्भगृह में अचानक आग भड़क गई थी और आग ने लपटों का रूप धारण कर लिया था, जिससे की एक दो नहीं बल्कि 14 पुजारी और सेवक इस घटना में झुलस गए थे।

जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि आग केमिकलयुक्त गुलाल उड़ाने से ही भभकी थी। जांच अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज से इसके सबूत मिले हैं। अब जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट कलेक्टर नीरज सिंह को सौंपी ‌जाएगी।

बाबा महाकाल के गर्भगृह में हुई इस घटना के बाद सोमवार को पूरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तक इस घटना को लेकर चिंतित नजर आए और इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच किए जाने के निर्देश दिए, साथ ही यह भी बताया गया कि तीन दिनों में कमेटी इस जांच को पूरा करें और जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

मिली जानकारी के मुताबिक गर्भगृह में आगजनी से सबसे पहले फ्लेक्स जलने की बात सामने आई थी, लेकिन इस दौरान यहां कुछ पर्दे भी लगे हुए थे, जिन्होंने सबसे पहले आग पकड़ी थी। यह जानकारियां जांच अधिकारियों को मिल तो रही है, लेकिन इन बातों में कितनी सत्यता है यह तो अधिकारी जांच के बाद पेश की जाने वाली रिपोर्ट में ही बताएंगे।

 

Related post

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह…
जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…बस्तर में राखी ने बदली ‘दुश्मनी’ की परिभाषा 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…बस्तर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक भावुक और बदलाव का संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई।…
छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास को मिला नया मंच, मुख्यमंत्री ने ‘हमारे खिलाड़ी’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास को मिला नया मंच,…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में…