• 28/03/2024

Big Breaking: कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, देश की सबसे अमीर महिला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

Big Breaking: कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, देश की सबसे अमीर महिला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान
Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब देश की सबसे अमी महिला में शुमार और उद्योगपति घराने की सावित्री जिंदल ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। हाल ही में उनके बेटे नवीन जिंदल भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सावित्री जिंदल भी बीजेपी का दामन थाम सकती हैं।

सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए लिखा, “मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूंष कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी।”

देश की टॉप 5 अमीरों में शुमार

ब्लूमबर्ग बिलनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। वे देश की टॉप 5 अमीरों में से एक हैं। वहीं दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सावित्री जिंदल 56 वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 30 अरब डॉलर यानी कि 2.5 लाख करोड़ रुपये है। सावित्री जिंदल दुनिया की 7 वीं सबसे अमीर मां भी हैं। वे ओपी जिंदल ग्रुप के चेयरमैन हैं।

विधायक से मंत्री तक का सफर

सावित्री जिंदल 10 साल तक हरियाणा के हिसार विधानसभा सीट से विधायक रही हैं। वे हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। 2005 में उनके पति और जिंदल ग्रुप के संस्थापक ओपी जिंदल की एक प्लेन क्रैश में मौत के बाद उन्होंने हिसार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2009 में वे दुबारा इस सीट से निर्वाचित हुईं। वे 2013 तक हरियाणा सरकार में मंत्री रहीं। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Related post

Aaj Ka Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी आज,…

Spread the loveAaj Ka Panchang 25 July 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 25 जुलाई 2026, शनिवार का दिन है. आज आषाढ़…
Aaj Ka Rashifal : आज 25 जुलाई को किन राशियों के जातकों का बदलेगा भाग्य ? देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 25 जुलाई को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal : आज 25 जुलाई के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव की पूजा…
पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई सहित आठ दिवंगत कलाकारों एवं साहित्यकारों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई सहित आठ दिवंगत कलाकारों…

Spread the love00 अभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों को भी मिला प्रोत्साहन 00 संस्कृति विभाग ने वितरित किए सहायता एवं…