• 28/03/2024

PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला- डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति’

PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला- डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति’
Spread the love

PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कांग्रेस पर हमला बोला है. पीएम ने लिखा है कि दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है. 5 दशक पहले ही उन्होंने “प्रतिबद्ध न्यायपालिका” का आह्वान किया था. वे बेशर्मी से अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं, लेकिन 140 करोड़ भारतीय उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं.

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को 26 मार्च को लिखे गए पत्र में कहा गया है, ”उनकी दबाव की रणनीति राजनीतिक मामलों में, विशेषकर उन मामलों में सबसे ज्यादा स्पष्ट होती है जिनमें भ्रष्टाचार की आरोपी राजनीतिक हस्तियां होती हैं. ये रणनीतियां हमारी अदालतों के लिए हानिकारक हैं और हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को खतरे में डालती हैं.’

आधिकारिक सूत्रों द्वारा साझा किए गए पत्र में बिना नाम लिए वकीलों के एक वर्ग पर निशाना साधा गया है और आरोप लगाया गया है कि वे दिन में राजनेताओं का बचाव करते हैं और फिर रात में मीडिया के माध्यम से न्यायाधीशों को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं.

पत्र में कहा गया है कि ये समूह अदालतों के कथित बेहतर अतीत और सुनहरे दौर की झूठी कहानियां बनाता है और इसकी तुलना वर्तमान में होने वाली घटनाओं से करता है. पत्र में दावा किया गया है कि उनकी टिप्पणियों का उद्देश्य अदालतों को प्रभावित करना और राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें असहज करना है.

Related post

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी, रेंजर समेत 4 गार्ड हुए घायल, पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी,…

Spread the loveउत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने गोलीबारी कर दी। जिसके बाद…
25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह ने दी जानकारी

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार…

Spread the loveदेश में अब 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके…
नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो बसें नदी में बही, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो…

Spread the loveनेपाल में भूस्खलन के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी…