• 28/03/2024

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में पैसे कमाने का जूनून इस कदर हावी है कि वे पैसे के लिए किसी भी हद तक जाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं ।

अवैध कारोबारियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर समय-समय पर खाद्य विभाग की टीम छापेमारी की कार्रवाई भी करती है लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव में ये अवैध कारोबारी पुनः सक्रिय होकर अपने कारोबार को चमकाने में लग जाते हैं।

दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के देमार गांव में नकली दूध और पनीर बनाने की सूचना पर खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की। यहां स्थित दूध और पनीर प्रोसेसिंग यूनिट में खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग ब्रांड के दूध पाउडर, यूरिया, केमिकल, फूड ऑयल के साथ एसिटिक एसिड के कई गैलल मिले।

खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर पूरी यूनिट को सील कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि इन सामानों से फैक्ट्री में नकली दूध और पनीर बनाया जा रहा था। हालांकि खाद्य अधिकारी का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…