• 12/07/2024

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह ने दी जानकारी

25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह ने दी जानकारी
Spread the love

देश में अब 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। गृह मंत्री ने फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो बसें नदी में बही, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

 

दरअसल, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। 25 जून 1975 को ही तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाईं थी। अमित शाह ने X पर लिखा, “25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: CM साय की मितानिनों को बड़ी सौगात, ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का किया शुभारंभ

 

भारत सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया है। अमित शाह ने कहा कि यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था।” इधर, सरकार के फैसले के बाद अब कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा है।

Related post

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी, रेंजर समेत 4 गार्ड हुए घायल, पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी

तस्करों और वन कर्मियों के बीच हुई जमकर गोलीबारी,…

Spread the loveउत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने गोलीबारी कर दी। जिसके बाद…
नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो बसें नदी में बही, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो…

Spread the loveनेपाल में भूस्खलन के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी…
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल आज, भारतीय खिलाड़ियों को समर्थन देने कलाकार ने बनाई अब तक की सबसे अनोखी पेंटिंग

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल आज, भारतीय खिलाड़ियों को समर्थन…

Spread the loveभारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला आज यानि 27 जून को शाम 8:00…