• 28/03/2024

Big breaking: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

Big breaking: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
Spread the love

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर मिल रही है. माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. मुख्तार को बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. 9 डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही थी. अचानक मौत की खबर सामने आई है.

बांदा मेडिकल कॉलेज की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी हो गया है. कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुख्तार अंसारी की मौत होना बताया जा रहा है. मुख्तार अंसारी पर 65 से ज्यादा मुकदमें दर्ज थे. 21 सितंबर 2002 को पहली बार सजा हुई थी. 2 केस में उम्र कैद की सजा हुई थी. 17 महीने में 8 बार सजा हुई थी.

मेडिकल रिपोर्ट

आपको बता दें कि मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी, तब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 14 दिन के बाद डॉक्टर ने डिस्चार्ज भी कर दिया, लेकिन अचानक मुख्तार की तबीयत खराब हुई और फिर अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई. मुख्तार अंसारी ने आशंका जताई थी की जेल में उसे जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है.

Related post

कांग्रेस नकारात्मक राजनीति में कभी सफल नहीं होगी, जनता सच्चाई जानती है : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

कांग्रेस नकारात्मक राजनीति में कभी सफल नहीं होगी, जनता…

Spread the love00 नीट परीक्षा की खामी को सरकार ने किया दूर, समय पर कार्रवाई कर दोबारा आयोजित की परीक्षा 00…
प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर, राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण

प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर, राज्य में 33.50 लाख…

Spread the loveरायपुर, 22 जुलाई 2026/ प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का कार्य जोरों पर हैं।…
सफलता की कहानी : आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

सफलता की कहानी : आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400…

Spread the loveबीएससी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट युवती ने सरकारी सहायता से स्वरोजगार को बनाया सफलता की मिसाल नेशनल लाइव स्टॉक मिशन से…