• 30/03/2024

BJP प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ताओं ने की धक्का-मुक्की, शहर अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़

BJP प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ताओं ने की धक्का-मुक्की, शहर अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़
Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। गाजियाबाद सीट से बीजेपी ने विधायक अतुल गर्ग को टिकट दी है। टिकट मिलने के बाद जब विधायक जब कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। खबरों के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा कुछ इस कदर भड़का कि उन्होंने प्रत्याशी बनाए गए विधायक अतुल गर्ग के साथ धक्का-मुक्की की।

इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को एक बीजेपी कार्यकर्ता ने थप्पड़ जड़ दिया। वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह पूरा वाक़या हापुड़ के धलौना विधानसभा क्षेत्र के पास छिजारसी टोल प्लाजा के पास का है।

बताया जा रहा है कि धौलाना विधानसभा क्षेत्र ठाकुर बाहुल्य है और जनरल वीके सिंह की टिकट कटने से पूरे इलाके में बीजेपी को लेकर नाराजगी है। जिसका नतीजा यह घटना है।

आपको बता दें गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह ने खुद चुनाव न लड़ने की बात कही थी और जनता का धन्यवाद देते हुए एक्स पर एक पोस्ट भी किया था। जनरल वीके सिंह के एलान के कुछ समय बाद ही बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…