• 01/04/2024

प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने की पुराने प्रेमी की हत्या,शादीशुदा युवक को दूसरी महिला से प्यार के चक्कर में गंवानी पड़ी अपनी जान

प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने की पुराने प्रेमी की हत्या,शादीशुदा युवक को दूसरी महिला से प्यार के चक्कर में गंवानी पड़ी अपनी जान
Spread the love

जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक को दूसरी महिला से प्यार के चक्कर में पड़ने से अपनी जान गंवानी पड़ी।पुलिस खुलासे में सामने आया है कि शादीशुदा युवक की हत्या महिला के प्रेमी ने बोलेरो से टक्कर मार कर इस तरह से की, जिससे पुलिस को यह हत्या नहीं एक्सीडेंट लगे।

लेकिन सीसीटीवी और एक ऑडियो से खुलासा हुआ कि 26 मार्च को जो घटना हुई वह एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या थी।लेकिन सीसीटीवी और एक ऑडियो से खुलासा हुआ कि 26 मार्च को जो घटना हुई वह एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या थी।

प्रेमी-प्रेमिका के बीच बना दी थी दूरिया, बनी हत्या की वजह

बताया गया था कि अजय पाल जाट अपने गुना में पढ़ने वाले बच्चों से मिलने जा रहा था।बदरवास पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी वहीं इस मामले में पुलिस ने जांच करने के बाद नया खुलासा किया है।

दोनों की प्रेम कहानी चल ही रही थी कि इस बीच अजय पाल जाट की दोनों के बीच चल रही प्रेम कहानी के बीच एंट्री हो गई, बता दें कि महिला किराए का कमरा लेकर गुना रहती थी और अजयपाल जाट के बच्चे भी गुना पढ़ते थे। इसी बात फायदा उठाते हुए अजय पाल बच्चों के पास जाने की कहकर कभी गुना उस महिला से मिलने जाता रहता था।

वहीं अपने पति को छोड़कर आई महिला ने अपने प्रेमी पवन यादव से दूरी बनाना शुरू कर दी थी। अब वह तीसरे प्रेमी अजय पाल जाट के साथ रहना चाहती थी।यही वजह रही कि पवन यादव ने अजयपाल के हत्या की साजिश रच दी।

 

दोनों प्रेमियों को फोन कर प्रेमिका ने बुलाया था

इस हत्याकांड से जुड़ा एक ऑडियो सामने आया था।जिसमें अपनी प्रेमिका से पवन यादव बात कर रहा है। उसी ऑडियो में पवन अजय पाल का नाम न लेते हुए उसे मार डालने की बात कह रहा है।वहीं इस ऑडियो में महिला ने एक दिन अपने दोनों प्रेमियों को गुना उसके घर बुलाया था। महिला पवन यादव से कह रही कि अजयपाल जाट आने वाला है।उससे पहले तुम घर आ जाओ

सूत्रों की माने तो पवन यादव और अजयपाल दोनों ही अपनी प्रेमिका से मिलने गुना निकले थे। इसी दौरान अपने घर गुना में रहकर पढ़ाई कर बच्चों से मिलने की कहकर घर से निकले अजयपाल जाट की बाइक में टक्कर मार कर पवन यादव ने कुचल दिया।

 

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…
अस्पताल ले जाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..एक फरार

अस्पताल ले जाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद…