• 19/05/2024

अस्पताल ले जाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..एक फरार

अस्पताल ले जाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..एक फरार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। महासमुंद एएसपी प्रतिभा पांडे ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कब की है घटना

दरअसल, ये पूरा मामला महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र का है। यहां एक लॉज में एक महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार घटना 28 दिसंबर 2023 की है। महिला के पथरी का इलाज रसोड़ा के अस्पताल में चल रहा था। वारदात के दिन सुबह उसे पथरी का दर्द उठा था।महिला का पति बीमार होने के कारण उसे अस्पताल नहीं ले जा पाया। महिला के पति ने अपने गांव के ही एक शख्स को उसे अस्पताल ले जाकर चेकअप कराने की बात कही।वो तैयार हो गया और उसे बाइक पर बिठाकर बसना पहुंचा।

शख्स महिला के इलाज के बाद पिरदा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ी कर बोला कि गाड़ी खराब हो गई।उसने इसके बाद अपने दो दोस्तों को बुलाया। उसके दोस्त कार लेकर पहुंचे और बसना में कुछ काम होने की बात कहकर महिला को एक लॉज में रुककर इंतजार करने के लिए कहा। हालांकि महिला ने मना कर दिया। इस दौरान आरोपी ने अपने नाम से लॉज में कमरा लिया। कुछ देर बाद आरोपी के अन्य साथी भी लॉज पहुंच गए और सभी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला ने 15 मई 2024 को थाना पहुंचकर तीनों लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।मामला दर्ज होते ही सबसे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

इस वारदात के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी भी दिया।साथ ही महिला को डरा-धमकाकर चुप रहने को कहा।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…