• 02/04/2024

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…भीड़भाड़ और सफर में होने वाली परेशानियों के चलते रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, दिल्ली टू बिहार चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…भीड़भाड़ और सफर में होने वाली परेशानियों के चलते रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, दिल्ली टू बिहार चलेगी स्पेशल ट्रेन
Spread the love

दिल्ली से बिहार जाने वालों की भीड़ देखते हुए रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।अतिरिक्त भीड़भाड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन आज और कल किया जाएगा।इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। सभी ट्रेनों में जनरल स्लीपर और एसी कोच हैं।

समस्तीपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल को समस्तीपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।ट्रेन नंबर  05561/05562 की 2 ट्रिप चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 05561 समस्तीपुर-आनंद विहार टर्मिनल आज 2 अप्रैल को शाम 7:45 बजे समस्तीपुर से आनंद विहार के लिए रवाना होगी।यह ट्रेन दरभंगा, सीतामढ़ी, बैरगनिया,रक्सौल नरकटियागंज, गोरखपुर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए 3 अप्रैल की शाम 5:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचेगी।3 अप्रैल की रात 8:30 बजे ये समस्तीपुर के लिए वापस चलेगी।

दिल्ली से पटना स्पेशल ट्रेन

2 अप्रैल को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।ट्रेन नंबर 03244 रात 8:00 बजे आनंद विहार से चलेगी. गोविंदपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए तीन अप्रैल की रात 9:55 बजे पटना पहुंचेगी।

सहरसा से आनंद विहार के बीच 3 अप्रैल को स्पेशल ट्रेन की दो ट्रिप चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 05585 से सहरसा आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 3 अप्रैल की रात 9:30 बजे चलेगी।

यह ट्रेन सिमरी, बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए 4 अप्रैल की शाम 5:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।4 अप्रैल की रात ट्रेन नंबर 05586 से इस ट्रेन को आनंद विहार से सहरसा के लिए रात 9:30 चलाया जाएगा। आज भी 05576 से आनंद विहार सहरसा के लिए रात 9:30 बजे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन

रक्सौल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन की दो ट्रिप चलाई जाएगी। 05531 नंबर से रक्सौल से स्पेशल   ट्रेन 3 अप्रैल को रात 10:25 बजे आनंद विहार के लिए निकलेगी। ये ट्रेन सुगौली बिटिया, नरकटियागंज, बगहा गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए अगले दिन शाम 6:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

4 अप्रैल को ये ट्रेन रात 8:00 बजे आनंद विहार से रक्सौल के लिए वापस चलेगी।अगले दिन दोपहर 2:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

 

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…
अस्पताल ले जाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..एक फरार

अस्पताल ले जाने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद…