• 02/04/2024

गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने के लिए लगाई फांसी, फिर जो हुआ…सभी के पैरों तले खिसक गई जमीन

गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने के लिए लगाई फांसी, फिर जो हुआ…सभी के पैरों तले खिसक गई जमीन
Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने के लिए एक छात्र ने फांसी लगाने की कहानी बनाई। इस दौरान फांसी का वीडियो बनाकर अपने दोस्त को दिखाने के दौरान स्टूल खिसक गया। और फांसी का फंदा उसके गले में लग गया। जिससे छात्र की मौत हो गई, मल्हारगंज पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। मृतक युवक का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। अभिषेक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अभिषेक की उम्र 18 साल थी और वह पढ़ाई कर रहा था। 1 अप्रैल के दिन अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने का नाटक करता है।

अभिषेक ने फांसी का फंदा गले में लगाकर अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और वीडियो कॉल करने के दौरान वह एक स्टूल पर खड़ा भी हो गया। लेकिन वीडियो कॉल के दौरान अभिषेक का पैर स्टूल से फिसल गया और इसी वजह से युवक को फांसी लग गई. यह जब पूरी घटना घटित हुई तो उस दौरान वीडियो कॉल पर युवती मौजूद थी।

युवती को कुछ अनहोनी का अहसास हुआ तो उसने मामले की जानकारी युवक के ही परिजनों को दी. इसके बाद परिजन अभिषेक के कमरे में पहुंचे और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. तो वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच आत्महत्या के एंगल से भी कर रही है

Related post

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, 33.64 लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में…

Spread the loveरायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के निरंतर प्रयासों से भटगांव…
BREAKING: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में तबादले, आदेश जारी

BREAKING: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में तबादले, आदेश जारी

Spread the loveरायपुर। पुलिस उपायुक्त उत्तर क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से उत्तर क्षेत्र के अधीनस्थ थानों के 6 अधिकारी-कर्मचारियों…
पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और जन्मदिवस पर दीये जलाने की अपील, मंत्री टंक राम वर्मा ने माटी के दीप खरीदकर दिया ‘जनभागीदारी’ का संदेश….

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और जन्मदिवस…

Spread the loveरायपुर : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितंबर को जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल…