• 02/04/2024

दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, सगी बहनों की मौके पर ही मौत.. अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, सगी बहनों की मौके पर ही मौत.. अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
Spread the love

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया।दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से दबकर दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में ट्रैक्टर चालक व ढाई वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव के रहने वाले सियाराम ट्रैक्टर-ट्राॅली से परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को गांव स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करने जा रहे थे।

ट्रैक्टर ट्राॅली पर करीब 8 लोग सवार थे।गांव स्थित जोगिया वीर बंधी पर चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार रमेश कोल की 8 वर्षीय बेटी मधु उर्फ कुसुम और 10 वर्षीय बेटी रंजना उर्फ जया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, ढाई वर्षीय बेटी नेहा उर्फ साधना और सियाराम उर्फ कलेक्टर (58) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है, इलाज चल रहा है।

 

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित…

Spread the loveरायपुर: क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच, पोर्टल पर पंजीयन कर आत्मनिर्भर बनने युवाओं से की अपील….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम करहीबाजार में आयोजित शिविर में…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का मिला लाभ…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड…